March 6, 2026
IMG-20251117-WA0048

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ब्राह्मणों की समस्याओं एवं ब्राह्मण के विकास पर मंथन किया गया। साथ ही राधे हरि राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतिन शर्मा व शिवलालपुर डल्लू के नवनिर्वाचित प्रधान शौर्य लखेड़ा को माला पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने पूरे विश्व को एकजुटता का संदेश दिया है। देश की तरक्की में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
                      कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि युवाओं का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। युवा ब्राह्मण इस विकास के योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एडवोकेट भास्कर त्यागी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एक होकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने ब्राह्मण समाज की एकता का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम संयोजक शिवालिक होली माउंट एकेडमी के प्रबंधक बसंत बल्लभ भट्ट ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे, गिरिजेश खुल्वे, मोहन चंद्र, गिरीश चंद्र अधिकारी, लता शर्मा, देवांग मिश्रा एडवोकेट, पंकज पंत, बीसी नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *