काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा एक और अभिनव पहल करते हुए बच्चों को परिवार जनों के साथ समय बिताने और परिवार जनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध प्रगाढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से फादर्स-किड्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बाजी किड्स टीम के हाथ लगी। किड्स टीम ने 12 ओवर में 119 रन बनाकर फादर्स टीम को 60 रन से पराजित किया। फादर्स टीम ने कुल 59 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनघ मेहरोत्रा, जबकि बेस्ट बैटमैन का खिताब दक्ष पैगिया और बेस्ट बॉलर का खिताब हार्दिक मेहरोत्रा के नाम रहा। टूर्नामेंट के एंपायर चरनजीत सिंह रहे। फादर्स टीम के विकेट कीपर सौरभ शर्मा तथा किड्स टीम के विकेट कीपर अनघ मेहरोत्रा रहे। अनघ ने 52 रन की पारी खेली। फादर्स टीम के कप्तान मयंक गुप्ता एडवोकेट, जबकि किड्स टीम के कप्तान शौर्य सोलंकी रहे। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन छावनी के विशाल मैदान में किया गया। लगभग तीन घंटे चले टूर्नामेंट में एक दौर ऐसा भी आया जब बेटे ने पिता को कैच आउट किया। क्लब के पूर्व गवर्नर ला. संदीप सहगल एडवोकेट द्वारा विजेताओं और रनर अप को ट्राफी प्रदान की गई। संपूर्ण टूर्नामेंट की कमेंट्री ला. अभिषेक गोयल एवं डा. मोनिका मेहरोत्रा ने बेहद शानदार ढंग से की। किड्स के शानदार प्रदर्शन पर अनुराग सोलंकी, अपूर्व मेहरोत्रा, समीर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, हरप्रीत सेठी, भूपेश नरूला, मयंक वर्मा, नीरज अग्रवाल, सचिन गोयल, जतिन गोयल, डा. दीपक कुमार, सीए सौरभ शर्मा, पंकज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मुनीष बिंदल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपिन तोमर, आशीष पैगिया, प्रीति सोलंकी, मीनू सहगल, जसप्रीत सेठी, मनीषा तोमर, शाश्वत सहगल, प्रणव गुप्ता, कानन सेठी, शुभ गोयल, सक्षम गोयल, अभिषेक अग्रवाल, शौर्य गोयल, एकाग्र नरूला, हार्दिक मेहरोत्रा, काव्य शर्मा व शुभ कश्यपआदि तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्द्धन करते नजर आये। कार्यक्रम संयोजक विवेक अग्रवाल उर्फ निक्की पैगिया रहे। अंत में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
