काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ’’वस्तु एवं सेवा कर’’ (G.S.T.) विषय पर महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सैल द्वारा एक विशेष जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आईसीए काशीपुर की डायरेक्टर श्रीमती सपना अरोरा ने जीएसटी प्रणाली की संरचना, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स स्लैब एवं अनुपालन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर प्रणाली से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग सैल की संयोजिका श्रीमती शीतल अरोरा एसो. प्रो. डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वन्दना सिंह, असि. प्रो. डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती कृति टण्डन व विजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
