March 6, 2026
Screenshot_2025-11-20-14-05-51-13

मुरादाबाद (अजय शर्मा)। मानसरोवर कॉलोनी में बुधवार देर रात चार हथियारबंद बदमाशों ने एक्सपोर्टर अरविंद बडेरा के घर में घुसकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने गेट पर तैनात गार्ड कमलेश को बंधक बनाकर जमकर पीटा। इसके बाद उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। गार्ड के शरीर पर चोटों के गहरे निशान और कमरे के फर्श पर खून के छींटे मिले हैं। रात की वारदात का पता आज सुबह तब चला जब दूसरा गार्ड तोताराम ड्यूटी पर पहुंचा। उसने देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंद है। रात की शिफ्ट वाला गार्ड कमलेश कोई जवाब नहीं दे रहा। शक होने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया और फिर मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीवार के सहारे अंदर जाकर गेट खोला। घर के भीतर कमलेश कमरे में घायल हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत बाहर निकाला गया। घर की अलमारियां और कमरों की हालत देख लग रहा था कि बदमाशों ने पूरी साजिश के तहत लूटपाट की है। घटना के समय एक्सपोर्टर अरविंद बडेरा परिवार सहित शहर से बाहर थे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर पूरे घर की बारीकी से जांच की। पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *