काशीपुर। नगर में मुंशीराम चौराहा के समीप स्थित विशाल बेकरी के मालिक अनिल अरोरा का वृहस्पतिवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के पश्चात उनके सुपुत्र विशाल अरोरा ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अनिल अरोरा जी के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्रह्मलीन श्री अरोरा के शरीर से दान की गई आंख की ऊपरी परत (कॉर्निया) प्राप्त कीं। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के संस्थापक सदस्य दीपक मित्तल, सचिव प्रियांशु बंसल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल एवं सीए सचिन अग्रवाल ने नेत्रदानी अरोरा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया। अरोरा परिवार द्वारा किये गये नेत्रदान में समाजसेवी राजकुमार सेठी, विमल सेठी व अर्पण अरोरा का विशेष सहयोग रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
