March 6, 2026
IMG-20251123-WA0024

काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर ब्रांच की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भारत पेंशनर समाज के 8 नवंबर को अंबाला में सम्पन्न हुए 70 वें वार्षिक अधिवेशन में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं पास हुए प्रस्ताव के बारे में शाखा सचिव एसएस सिन्हा ने जानकारी दी। इसके अलावा 8वें पे कमीशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक में ई-उम्मीद कार्ड, पैनल के अस्पतालों में होने वाले इलाज की जानकारी बोर्ड अस्पतालों के बाहर लगाए जाने, पेंशनरों के लिए 3 से 6 माह के अंदर स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने, केंद्र सरकार से पेंशनर के हित में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू रखने, 8वें वेतन आयोग का लाभ पेंशनधारकों को भी दिए जानें, 65 वर्ष के बाद से पेंशनरों को हर 5 साल के बाद 5 से 15 प्रतिशत का अतरिक्त लाभ दिए जाने आदि मांगों पर विचार कर उन मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। बैठक में इज्जतनगर मंडल से आए वेलफेयर निरीक्षक प्रीतम सिंह चौहान ने दर्जनों पेंशनरों के लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड किए। इस अवसर पर अमर सिंह, जेपी यादव, संजय नंदा, भूपाल सिंह, प्रभु आदि पेंशनकर्मियों का तिलक लगाकर तथा माला व पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित कर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने, जबकि संचालन सचिव एसएस सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, ट्रेजरार राजीव पाल, संजय नंदा, अमर सिंह, एससी घोषाल, जेपी यादव, केके शर्मा, रहीस अहमद, शब्बन खां, एमवाई सिद्दीकी, वीरेंद्र पाल, मदन पाल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *