काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 22-11-2025 को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में विभाग की कुल 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एसो0 प्रोफे0 डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफे0 डाॅ0 ज्योति गोयल एवं शोध छात्रा कु0 शरमीन द्वारा संपादित की गई।उक्त प्रतियोगिता में काजल कश्यप (बी0ए0 पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम, आलिया परवीन (बी0ए0 पंचम सेमेस्टर) एवं सोनाक्षी (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय, परी, शगुफ्ता, उंजिला परवीन (बी0ए0 पंचम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्त में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं समस्त प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
