March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

ठाकुरद्वारा। नगर निवासी एक युवक शादी के छह माह बाद अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। उसके इस कदम से युवक के परिवार और ससुराल में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल टावर पर काम करने वाले उक्त युवक का विवाह करीब छह माह पूर्व हुआ है। उसके पहले से जसपुर उत्तराखंड निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे लेकिन परिजनों के दबाव में आकर उसने उनकी मर्जी के अनुसार विवाह कर लिया। विवाह के बाद भी युवक का अपनी प्रेमिका से मिलना जारी रहा। प्रेमिका की फोटो उसके मोबाइल में पत्नी ने देख ली तो उसने इसकी शिकायत अपने सास ससुर से की। इस पर युवक के माता-पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह दो दिन पहले अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। परिजनों ने पहले उसकी इधर-उधर संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस पर युवक के परिजन शनिवार रात कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने युवक के परिजनों द्वारा बताए गए तीन नंबर सर्विलांस पर लगवाए तो ये नंबर स्विच ऑफ आए। पुलिस ने कहा कि यह मामला उत्तराखंड का है। इसलिए वहीं पर जाकर कानूनी कार्रवाई करें। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने मालूम करने पर युवक के परिजनों के इस मामले में कोतवाली आने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *