March 6, 2026
IMG-20251126-WA0100

काशीपुर। समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने 23 व 24 नवंबर को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान लोहागढ़ रिसॉर्ट, पवलगढ़ का भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय द्वारा आयोजित ‘एस्ट्रो पिकनिक’ के रूप में विशेष रूप से योजनाबद्ध था, जिसका उद्देश्य छात्रों को खगोल विज्ञान, प्रकृति एवं वन्यजीवन के प्रति जागरूक करना था। एस्ट्रो पिकनिक में पहले दिन छात्रों ने विशेष रूप से कुछ आनंददायक गतिविधियों जैसे टीम बिल्डिंग खेल के साथ साथ खगोल वैज्ञानिकों द्वारा रोचक सत्र जिनमें ग्रहों, तारों, नक्षत्रों और आकाशगंगाओं के गठन पर सरत और वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने यह भी सीखा कि कैसे पृथ्वी का घूर्णन और परिक्रम्ण रात के आकाश को प्रभावित करता है। रात्रि सत्र में आयोजित एस्ट्रो पिकनिक का मुख्य आकर्षण जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी टेलीस्कोप की सहायता से तारों, ग्रहों एवं आकाशगंगाओं का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने नक्षत्रों की पहचान, आकाशीय पिंडों की गति और मूलभूत खगोलीय सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया। खुले आसनान के नीचे तारामंडल को निहारना विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। एस्ट्रो टीम के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इसके पास उपरांत विद्यार्थियों ने डीजे नाइट का भरपूर आनंद लिया। विद्यार्थियों के लिए यह एक यादगार अनुभव रहा। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने योग अभ्यास के सथ-साथ विभिन्न प्रकार के पक्षियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। सौरमंडल के मॉडल निर्माण, सूर्य की गतिविधियों को समझाने, स्वयं रॉकेट बनाने का रोचक अनुभव के साथ ही अंतरिक्ष अनुसंधान पर आधारित समूह कार्यों में भाग लिया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी कॉर्बेट म्यूजियम धनगढ़ी गये, जहां पर उन्होंने वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियां व उनके लुप्त होने के कारणों के विषय में जानकारी प्राप्त की। शैक्षिक भ्रमण की इन गतिविधियों ने छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, अवलोकन कौशल और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने एस्ट्रो टीम के सीईओ अजय रावत और इंस्ट्रक्टर सर्वश्रेष्ठ बेलवाल, प्रियांश दिव्यांशु तथा उनको टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस एस्ट्रो पिकनिक ने छात्रों को खगोल विज्ञान, पक्षी जगत, रॉकेट्री तथा टीमवर्क में कार्य करके सीखने व वास्तविक अंतरिक्ष अध्ययन का अनुभव प्रदान किया है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। इस पूरे शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों का उत्साह वास्तव में देखने योग्य था। इस दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अनुराग कुमार सिंह व दिपाली सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, अनिता तिवारी, गीता भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह व पारस शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *