काशीपुर। ग्राम बेगमाबाद दभौरा काशीपुर निवासी पूर्व उप महाअधिवक्ता परनीत सिंह ग्रेवाल ने दिल्ली जाकर रेल भवन में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर तथा ज्ञापन देकर पंजाब, चंडीगढ़, तथा नांदेड़ साहिब के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की तथा उन्हें बताया कि बड़ी संख्या में यहां के लोग पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए आते हैं तथा हजारों श्रद्धालु श्री अमृतसर स्वर्ण मंदिर, नांदेड़ साहिब और मां वैष्णो देवी दरबार में जाते हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस बारे में विचार कर उक्त मांगों पर उचित कार्यवाही अमल में लायेंगे। उनके साथ प्रतिनिधि मंडल में हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह गिल, गगन सिंधू, गुरप्रीत सिंह आदि शामिल थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
