काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम ने एक बैटरी चोर को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौतम नगर स्थित कलश मण्डप के प्रबन्धक नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. कैलाश सिंह ने बीती 22 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कलश मण्डप के जनरेटर की एक लिवगार्ड बैटरी व उनके दोस्त नितिन कुमार के खड़े ट्रैक्टर की एक बैटरी चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। वहीं, उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशो के क्रम में कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र चौधरी के द्वारा उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। टीम प्रभारी श्री पौरी द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर टीम की मदद से गुलशेर पुत्र शराफत निवासी ग्राम कटैया थाना आईटीआई को चोरी की दोनों बैट्रियों के साथ कलश मण्डप से आगे अलीगंज रोड की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। माल बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी, कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार व सचिन शामिल रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
