काशीपुर। रेप के बाद किशोरी के मर्डर मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बीती 29 सितंबर को मूलतः बिजनौर हाल ग्राम कुंडा निवासी एक महिला ने कुंडा थाना पुलिस में अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बेटी 10 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह मानसिक रूप से कमजोर है और उसे दौरे भी पड़ते हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके मुरादाबाद पुलिस ने 22 सितंबर को शव बरामद किया था। बीती दो अक्तूबर को कुंडा पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में मीनाक्षी, शीला के साथ ही इमरान निवासी ग्राम लालपुर थाना कुंडा, इस्लाम निवासी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा, असगर उर्फ नन्हें निवासी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा को गिरफ्तार किया। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि गुरुवार शाम हत्याकांड के छठे आरोपी नईम पुत्र चउवा खान निवासी ग्राम मंडोर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर को पुलिस ने नहटौर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
