रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के निर्देशन में आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यह जागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय भवन परिसर रुद्रपुर से आवास विकास क्षेत्र से होते हुए गांधी पार्क रुद्रपुर तक निकाली गई। रैली में सचिव योगेंद्र सागर, एसीएमओ हरेंद्र मलिक तथा स्वयंसेवी संस्था के तथा चिकित्सा विभाग से जुड़े स्वयं सेवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर के कार्यालय भवन स्थित सभागार में इस अवसर पर एच.आई.वी./एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं तथा NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया। सचिव ने उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया कि एच.आई.वी./एड्स से प्रभावित व्यक्तियों के मौलिक अधिकार किसी भी स्थिति में सुरक्षित हैं तथा उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
उन्होंने समाज में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्वेता दीक्षित, अजीत श्रीवास्तव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. मिराज, तथा स्वयं सेवी संस्था से जुड़े लोगों सहित अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
