सफर में नकद के लिए नहीं होंगे परेशान : यदि सफर करते हुए नकद राशि की जरूरत पड़ जाए तो यात्री को किसी स्टेशन पर उतरकर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि एटीएम तो उसके साथ ही सफर कर रहा होगा। रेलवे यह सुविधा फिलहाल ट्रायल पर शुरू कर रहा है। महाराष्ट्र में मनमाड से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में यह एटीएम की सुविधा शुरू की जा चुकी है। ट्रेन में एटीएम लगाने से यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही, रेलवे को किराये से अलग रेवेन्यू भी मिलेगा। यह प्रयोग सफल होने पर अन्य ट्रेनों में भी इस सुविधा का विस्तार किया जा सकता है। रेलवे के मुताबिक अगले चरण में लंबी दूरी की ट्रेनों विक्रमशिला एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस आदि में सबसे पहले एटीएम की सुविधा शुरू की जाएगी। इस सुविधा को ‘एटीएम ऑन व्हील्स’ कहा जा रहा है।
मिनी पेंट्री की जगह मिलेगा एटीएम :
ट्रेन में एटीएम उस मिनी पेंट्री में लगाए जाएंगे जो बोगी के अंतिम हिस्से में होती हैं। यानी मिनी पेंट्री में परिवर्तन करके वहां रबर पैड पर नट-बोल्ट के जरिए एटीएम को स्थापित कर दिया जाएगा। रबर पैड के कारण एटीएम में कंपन नहीं होगा। इसके साथ उस स्थान पर दो अग्निशमन यंत्र भी लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार ट्रेनों में लगाए जाने वाले एटीएम को सुरक्षित करने के लिए उसे शटर से कवर भी किया जाएगा। फिलहाल पंचवटी एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है और इसके सफल होने की उम्मीद है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
