March 6, 2026
Screenshot_2025-12-03-16-50-57-89

काशीपुर। नगर के प्रतिष्ठित फिजिशियन डॉ. शत्रुंजय कुमार शर्मा को प्रतिष्ठित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन और फेलोशिप इन डायबिटीज़ मैनेजमेंट से सम्मानित किया गया है। विशेष रूप से फेलोशिप इन डायबिटीज़ मैनेजमेंट ने उन्हें मधुमेह के गहन निदान, रोग की प्रगति की पहचान और जटिलताओं के समुचित प्रबंधन में विशेषज्ञ बनाया है। अब वे सिर्फ दवा लिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोगी की जीवनशैली, व्यवहार और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को समझते हुए रोग की जटिलताओं से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में सक्षम हैं। डाॅ. शत्रुंजय कुमार शर्मा को यह डिग्री डॉ. विक्रम मैथ्यूज़, निदेशक, सीएमसी वेल्लोर के हाथों प्राप्त हुई, और इस अवसर पर वाइस एडमिरल भारतीय नौसेना डाॅ. कविता सहाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। पूरे समारोह का विश्व स्तर पर लाइव प्रसारण भी किया गया था। डाॅ. शत्रुंजय कुमार शर्मा इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय महामारी मधुमेह के उपचार और प्रबंधन में और अधिक कुशल, ज्ञानवान और समर्पित हो गए हैं। डॉ. शत्रुंजय कुमार शर्मा को इस महान उपलब्धि और डायबिटीज़ में विशेषज्ञ फेलोशिप के लिए उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, एशिया मेडलिस्ट राजीव चौधरी, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, विमल गुड़िया, पंकज पंत, पंकज टंडन, भाजपा जिला महामंत्री सुशील शर्मा, बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष अवधेश चौबे , वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र प्रजापति, सीनियर एडवोकेट शैलेन्द्र मिश्रा, एडवोकेट सनत अग्रवाल, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. गौरव गर्ग, श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल काशीपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव, पार्षद अब्दुल कादिर, शिवांश गोले, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर मंत्री भाजपा राजकुमार यादव, वर्मा कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर तरूण वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, सचिन मेहरोत्रा, हिन्दु जागरण मंच के अध्यक्ष संजय भाटिया, गौरव गुप्ता, ब्राह्मण सभा काशीपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा समेत नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *