March 6, 2026
IMG_20251205_135956

काशीपुर। सनातन धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए देवी देवताओं का अपमान करने से क्षुब्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा काशीपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी के नेतृत्व में यहां महाराणा प्रताप चौक पर तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रशान्त पण्डित, जिला मंत्री आलोक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आकाश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अभिनव राजपूत, मंडल महामंत्री प्रियांशु कथुरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद फारुख खान, सचिन ठाकुर, करन भारद्वाज, पवन सैनी, आशु सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित शर्मा, राहुल खन्ना, बंटी अग्रवाल, सौभाग्य टंडन, अनिल यादव, विकास ठाकुर, अंकुश प्रजापति आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *