March 6, 2026
Screenshot_2025-12-06-14-47-54-32

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव तथा काशीपुर विधानसभा पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली में उत्तराखंड के सभी जिलों के साथ ही काशीपुर क्षेत्र से भी बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि वे वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे, ताकि जनता की आवाज मजबूती से केन्द्र सरकार तक पहुंच सके।                 श्री शर्मा ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोटों की चोरी के आरोपों को लेकर लोगों को जागरूक करना पार्टी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कहा कि काशीपुर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से जनता की परेशानियों और आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *