March 6, 2026
Screenshot_2025-12-08-13-47-01-54

काशीपुर। उत्तरायणी मकर संक्रान्ति मेला समिति की श्री चामुंडा देवी मंदिर परिसर में पूरन चन्द्र कांडपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत 28 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार 14 जनवरी को उत्तरायणी मकर संक्रान्ति मेले का आयोजन श्री चामुन्डा देवी मंदिर परिसर काशीपुर में किया जा जायेगा। इसमें स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इसके अलावा ऐपण व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। छोलिया नृतक मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। खान पान के स्टालों की भी उचित व्यवस्था होगी। जो बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हों वह अपने ग्रुप का नाम मंदिर में आगामी 20 दिसंबर तक अवश्य लिखवा दें। कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति से जुड़ा होना चाहिए जिसमें पंजाबी, राजस्थानी, कुमाऊंनी, गढ़वाली, हरियाणवी व विभिन्न भाषाओं के लोकगीतों से जुड़ा हो। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दल की संख्या 8 से अधिक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम की अवधि 5 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिये। बैठक में पूरन चन्द्र कांडपाल, दीपक कुमार पांडे, महेश चन्द पांडे, मनोज भंडारी, जतिन कांडपाल, आदित्य पांडे, श्रीमती निर्मला कांडपाल व श्रीमती लता कांडपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *