March 6, 2026
IMG_20250902_122347

      काशीपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” की तैयारी को लेकर डॉक्टर लाईन स्थित श्री गौड़ सभा भवन में बुधवार को सुबह 11.30 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने नगर व क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजन, पदाधिकारी, पार्षद, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नियत समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि महारैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाकर सफलता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *