काशीपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” की तैयारी को लेकर यहां डॉक्टर लाईन स्थित श्री गौड़ सभा भवन में बुधवार, 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने नगर व क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजन, पदाधिकारी, पार्षद, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नियत समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि महारैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाकर सफलता सुनिश्चित की जा सके। बैठक के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
