काशीपुर। पत्नी ने कई लोगों के सामने तीन तलाक देकर घर से भाग जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। खालिक कॉलोनी मझरा निवासी शबनम परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 साल पूर्व उसका निकाह खालिक कालोनी निवासी मो. अजहर पुत्र अब्दुल मलिक से हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। कहा कि उसका पति पिछले छह-सात साल से उसके साथ मारपीट करता है। उसकी जेठानी नसरीन, जेठ अब्दुल खालिक, सास जाहिदा बेगम ने उसके पति को घर से निकालने और तलाक देने के लिए उकसाया। आरोप है कि इसके चलते बीती 13 अप्रैल की रात कई लोगों के सामने पति ने उससे मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से भाग गए। बीती 9 नवंबर की सुबह पति और उसके अन्य साथियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
