March 6, 2026
Screenshot_2025-12-12-17-51-23-43

काशीपुर (मानव गरिमा)। राजकीय शिक्षक संघ के दो दिवसीय अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का उदयराज इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में आज मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा ने विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक होना पड़ेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना होगा। शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ के लिए चुनाव होंगे, जिसमें 1300 शिक्षक और शिक्षिका नई कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। शुभारंभ अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह, मंडल अध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, जानकी अधिकारी, ममता शर्मा, लक्ष्मण सिंह, रमेश चंद्र मार्य, महेश सिंह, चंद्र शेखर, संजीव कुमार, अरविंद शर्मा, मनोज कुमार सहित जिले से तमाम शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *