March 6, 2026
IMG-20251212-WA0173

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के आजीवन सदस्य एवं काशीपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना सक्सेना को 43वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। वैवाहिक वर्षगांठ की हृदय से शुभकामनाएं एवं अनंत बधाईयां देते हुए शुभचिंतकों ने कहा कि आप दोनों का दांपत्य जीवन हमेशा
स्नेह, समर्पण, सौहार्द और सम्मान की अनुपम मिसाल बना रहे। प्रभु आप दोनों पर अपनी दिव्य कृपा, सुख-समृद्धि और मंगल आशीर्वाद सदैव बरसाते रहें। वहीं, अशोक सक्सेना व अर्चना सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। सक्सेना दंपत्ति ने बताया कि उनके दाम्पत्य जीवन के 43 वर्ष बेहद खुशहाली भरे रहे। उन्हें व्यक्तिगत एवं सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, श्रीमती इन्दु मान, सुशील गुड़िया, सुशील भटनागर, डा. रमेश कश्यप, चंदू भाई, अजय शर्मा, गीता चौहान, मनोज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, संजय चतुर्वेदी, समीर चतुर्वेदी, प्रमोद माहेश्वरी, स्वतंत्र मेहरोत्रा, शरद मेहरोत्रा, अनिल मेहरोत्रा, सचिन मेहरोत्रा, निशित गुड़िया, जितेन्द्र सरस्वती, डा. राजेश विश्नोई, पं. अरुण त्रिवेदी, पार्षद वैशाली गुप्ता, सावित्री सक्सेना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ठाकुर, पार्षद विजय बॉबी, आशीष अरोरा बॉबी, गुरनाम सिंह के अतिरिक्त श्री कायस्थ सभा के अध्यक्ष अमिताभ सक्सेना, सचिव राजेश सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष गौरव सक्सेना, मुकेश सक्सेना, स्वतंत्र नवीन सक्सेना के अतिरिक्त काशीपुर तहसील के अधिवक्ता एवं कातिब बंधु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *