प्रशांत पंडित भाजयुमो के काशीपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त अन्य मोर्चों पर भी हुई नियुक्ति, काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने की घोषणा काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल द्वारा काशीपुर जिले के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत पंडित,
भाजपा महिला मोर्चा हेतु श्रीमती आकांक्षा ठाकुर, किसान मोर्चा हेतु सुरजीत सिंह घुम्मन, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा हेतु महेश प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा हेतु
यशपाल राजहंस, अनुसूचित जनजाति मोर्चा हेतु नरेश सिंह
तथा अल्पसंख्यक मोर्चा हेतु मौ. हाजी रिजवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत पंडित की नियुक्ति होने पर युवा मोर्चा में भारी खुशी का संचार बताया जा रहा है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।उल्लेखनीय है कि प्रशांत पंडित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और अब तक मिली हर जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए सतत् प्रयत्नशील रहते हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
