‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने सैकड़ों कार्यकर्ता गये दिल्ली काशीपुर। कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली का आयोजन किया है। इस रैली में शामिल होने के लिए काशीपुर से अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, जय सिंह गौतम, मनोज अग्रवाल, राजू छीना, रवि ढींगरा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, ब्रह्मापाल, संदीप चतुर्वेदी, मीनू गुप्ता, अशरफ एडवोकेट हरिओम सक्सेना, सिद्धार्थ शर्मा, जीशान, रेहान, शमशाद, विजयपाल, किशन सिंह, अफसर अली, राजीव मोंटी, सतवीर सिंह, सुहेल खान, राजू सिंह, महेश, राहुल, गिरवर सिंह व दिग्विजय सिंह यादव आदि सैकड़ों कांग्रेसजन आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान अपने वक्तव्य में कांग्रेस जनों ने कहा कि दिल्ली में होने वाली महारैली से भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार हताशा और घबराहट भरे बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की देश को बांटने वाली साजिशों को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। कांग्रेस जनों ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने देश को कमजोर किया और जनहित की नीतियों के बजाय अपने पसंदीदा उद्योगपतियों के हित में फैसले किए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल्दबाजी में एसआईआर लागू कर आम जनता को मताधिकार से वंचित करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। भाजपा सरकार ने चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है, जिसे देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस की महारैली भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बनेगी और यह स्पष्ट संदेश देगी कि देश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
