देहरादून। औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री बालाजी नाम की कंपनी की फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग बुझाने के लिए अब तक चार वाहनों का प्रयोग किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, जिस फैक्टरी में आग लगी है उसमें परफ्यूम बनाया जाता है। फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, बगल की फैक्टरी तक आग पहुंचने की आशंका के चलते उसमें से सामान निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आग बुझाने की कार्यवाही जारी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
