March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। शासन ने काशीपुर, बाजपुर और जसपुर विधानसभा में 14 सड़कों के प्रस्ताव मंजूर किए हैं। इनमें सबसे अधिक बाजपुर विधानसभा की छह सड़कें शामिल हैं। जबकि काशीपुर में पांच और जसपुर में तीन सड़कों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इनके टेंडर जारी कर दिए हैं। जसपुर में अमानगढ़ मोटर मार्ग, हल्दुआ में मुख्य मार्ग से शमशान घाट तक पुनः निर्माण, लालपुर से हरियावाला सड़क का पुनः निर्माण शामिल हैं। जबकि काशीपुर में सूत मिल से कचनाल गुसाई मार्ग का हॉट मिक्स द्वारा पुनः निर्माण, शिवलालपुर अमरझंडा से मानपुर, खोखराताल में इंटर लॉकिंग टाइल्स, दोहरी वकील में आईआईएम के सामने नमो रेस्टोरेंट से लेकर एक किमी सड़क निर्माण, पच्चावाला मेन रोड से बलवंत फॉर्म तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण होंगा, जबकि बाजपुर विधानसभा में जैतपुर धनौरी में सुधारीकरण, सरदार नगर केशोवाला बैलपड़ाव कोटाबाग मार्ग से लेबडा नदी सड़क, हरसान में इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण, महादेव नहर गुलजारपुर मार्ग, ढकिया खरमासा से कुंडेश्वरी हाइडिल मार्ग, दिव्य धाम कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण होगा। एई परवेज आलम ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण में 2045. 88 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *