बाजपुर। विधायक लिखी स्कॉर्पियो कार आज यहां उस समय फिर चर्चा में आ गई जब नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने आया व्यक्ति बिना पैसे दिए भागने लगा। पंप कर्मी ने इसे रोकना चाहा तो चालक व्यक्ति उसे टक्कर मार कर भाग निकला। टक्कर में पंपकर्मी घायल हुआ है। वहीं पंप मैनेजर में पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड नंबर-13 निवासी दिनेश रौतेला ने आज मंगलवार को दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर बताया कि नेशनल हाईवे 74 पर स्थित इंदर हाईवे फ्यूल पर आज मंगलवार सुबह करीब आठ बजे काले रंग की स्कॉर्पियो कार पंप पर आकर रुकी। इस कार के शीशे पर विधायक लिखा था। चालक ने कार में 2100 का डीजल डलवाया। उसके तुरंत बाद कार चालक मौके से भागने लगा। आरोप लगाया कि पंप कर्मी संजय सिंह ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया, चालक उसे टक्कर मार भाग गया। इससे संजय सिंह भी घायल हो गया। आरोप है कि पहले भी दो बार ये कार चालक उनके पंप से डीजल डलवाकर ले गए हैं। दोराहा चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी ने बताया कि पंप मैनेजर ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
