काशीपुर। ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी किसान ने मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों पर आश्वासन के बाद भी जमीन की नपाई न करने का आरोप लगाते हुए कल बुधवार 17 दिसंबर को एसडीएम कोर्ट के बाहर परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी किसान राजकुमार गिरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि वह अपनी भूमि की पैमाइश व रास्ते के लिए पिछले सात-आठ साल से प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देता आ रहा है। इसके लिए वह धरने पर भी बैठा। कहा कि उसकी भूमि की नपाई नहीं हो पाई है। नपाई व रास्ता नहीं खुलने के कारण वह गेहूं की फसल नहीं बो पाया है। बार-बार कहने के बाद भी कोई अधिकारी नपाई करने को तैयार नहीं हो रहा। कहा कि गेहूं की फसल न बोने से उसके बच्चों की भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। किसान ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह 17 दिसंबर को परिवार समेत एसडीएम कोर्ट परिसर में आत्मदाह करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। गौरतलब है कि किसान इससे पहले भी आत्मदाह की चेतावनी दे चुका है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
