काशीपुर। राष्ट्रीय पेंशन दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के पेंशनभोगियों को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पेंशन का अधिकार दिलाने वाले डीएस नकारा के महान योगदान का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश शर्मा, ट्रेजरार राजीव पाल आदि थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा तथा रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने डीएस नकारा के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व आईएएस डीएस नकारा ने वर्ष 1979 में केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों को स्थिति को देखते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसका निर्णय 17 दिसंबर 1982 में 5 जजों की बेंच ने पेंशनभोगियों के हक में दिया था। जिसका श्रेय डीएस नकारा को जाता है। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में 17 दिसंबर को पेंशनभोगी पेंशन दिवस के रुप में मनाते हैं। इस दौरान पेंशनर्स एमवाई सिद्दीकी, दिगपाल सिंह, किशोरी लाल का जन्मदिन माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा लडडू खिलाकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अमर सिंह, मदन पाल सिंह, संजय कुमार, जेपी यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, जय किशोर शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, सुरेश कुमार, रहीस अहमद समेत दर्जनों पेंशनभोगी मौजूद थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
