हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, सह अभियुक्त मुकेश प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर ने खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। अभियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने पीड़ित से पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र (नवीनीकरण प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में 20 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी।शिकायत पर टीम ने आज अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सीओ हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
