March 6, 2026
IMG-20251218-WA0343

काशीपुर।‌ सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर द्वारा संस्थान में नियोजित सभी कर्मचारियों के वाहनों (मोटरसाइकिल, स्कूटी, साइकिल एवं कार) में रेडियम युक्त रिफ्लेक्टर लगाया गया, ताकि घने कोहरे में ड्यूटी आते एवं जाते समय सभी कर्मचारी सुरक्षित रहकर सड़क पर यातायात कर सकें।
सूर्या रोशनी लिमिटेड प्रबंधन हर वर्ष सुरक्षा एवं सेफ्टी से संबंधित समय-समय पर ऐसे कार्य करता रहता है, जिससे सभी कर्मचारियों में सुरक्षा एवं सेफ्टी की भावना उजागर होती है और एक भरोसा कायम होता है। प्रबंधन की अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा, उनके परिवारों की सुरक्षा हेतु उचित एवं प्रभावी पहल पूर्व से ही रहती है, क्योंकि सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
सूर्या रोशनी काशीपुर प्रबंधन में प्लांट हेड शुभम चमोली एवं एच. आर. हेड मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से सभी के लिए यह संदेश दिया कि सभी लोग सड़क पर यातायात के सभी जरूरी नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *