March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। पटेल नगर स्थित निरंकारी भवन में विगत 42 वर्षों की भांति इस वर्ष भी निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन आगामी बुधवार, 24 दिसंबर को किया जाना सुनिश्चित हुआ है। आयोजन के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक सेवादल रैली तथा 10:30 से दोपहर 1:30 तक सत्संग का कार्यक्रम देहरादून से आई हुई प्रचारिका बहन शीतल जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। सत्संग के पश्चात निरंकारी बंधु राकेश जैन की ओर से गुरु के लंगर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जानकारी देते हुए ब्रांच-काशीपुर (मुखी) राजेंद्र कुमार अरोरा ने समस्त निरंकारी बंधुओं से आयोजन में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *