काशीपुर। हंस फाउंडेशन के सौजन्य से यहां गिरीताल क्षेत्रांतर्गत दुर्गा कालौनी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीज पहुंचे जिसमें लगभग 82 लोगों को चश्मों का वितरण और दवाइयां निशुल्क दी गई। कैंप कोऑर्डिनेटर विवेक भंडारी ने बताया कि 150 मरीजों ने अपनी आंखों का चेकअप कराया, जिसमें से 35 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। वहीं, समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जिन 35 मरीज का ऑपरेशन होना है उसके लिए रविवार 21 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे काशीपुर से मरीज को लेकर हंस फाउंडेशन की बस रवाना होगी जिनका 22 दिसंबर को ऑपरेशन होगा और 23 दिसंबर को सतपुली से उन्हें बस काशीपुर लेकर आएगी। डॉ राहुल राणा आई स्पेशलिस्ट हंस फाउंडेशन के द्वारा बताया गया कि जिन लोगों को मोतियाबिंद है उन्हें ऑपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल ले जाया जाएगा। शेष लोगों को यहां पर निशुल्क चश्मा और दवाइयां दी गई हैं। इस कैंप के आयोजन व्यवस्था में लाल सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु चौहान, चंद्रशेखर पाठक और हरदीप शर्मा रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
