March 6, 2026
Screenshot_2025-12-21-18-54-52-59

काशीपुर। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। यूपी के जिला बिजनौर अंतर्गत ग्राम पीपलसाना, धामपुर निवासी 29 वर्षीय नदीम अहमद पुत्र शमीम अहमद शनिवार देर रात लगभग डेढ़ बजे खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर काशीपुर की ओर आ रहा था। कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से कुछ पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम/पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और चालक नदीम अहमद उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई नईम अहमद के मुताबिक नदीम तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था तथा अविवाहित था। उसकी शादी मार्च-अप्रैल में तय थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *