June 13, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में लोहिया मार्किट आर्यनगर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सद्भावना रोजा इफ्तार एवं स्नेह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश में अमन शांति की दुआ की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा समूचे उत्तराखंड में विधानसभा स्तर पर सद्भावना रोजा इफ्तार एवं स्नेह संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के साथ देश में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के पहले हफ्ते में ही समस्त अल्पसंख्यक समाज को रमजान और ईद की मुबारकबाद पेश की। कहा कि, रमजान का महीना बरकतों का महीना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शाहरुख खान, जिलाध्यक्ष हाजी रिजवान हुसैन, विमल अरोरा, नईम अंसारी, मोहम्मद अली जान, इसरार अहमद, मौहम्मद श्मशाद, शमीम अहमद, इरशाद हुसैन, मुन्ना हुसैन, शाहिद सैफी, जाकिर हुसैन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *