March 6, 2026
Screenshot_2025-12-23-12-54-28-59

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की एक सड़क का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि ग्राम भगवन्तपुर की पर्वतीय कॉलोनी में महीपाल पटवाल के मकान से ठाकुर सिंह के मकान तक 225 मी. खड़ंजा निर्माण। विधायक श्री चीमा ने बताया कि इन मार्गो का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जायेगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीना, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चन्द्रप्रभा, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, ग्राम प्रधान अजयपाल, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *