काशीपुर। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की स्मृति में काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल उत्तराखंड क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच रामनगर रोड स्थित शेमफोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में काशीपुर बार एसोसिएशन तथा हल्द्वानी बार एसोसिएशन के बीच खेला गया, जिसमें हल्द्वानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। काशीपुर की टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए जिसमें हिमांशु ने 48 और प्रशांत यादव ने 29 रन बनाए। हल्द्वानी की टीम 19.2 ओवर में 80 रन पर आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच काशीपुर टीम के खिलाड़ी प्रशांत यादव को मिला जिन्होंने तीन विकेट लेकर 29 रन बनाए। इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक उमेश जोशी सहित कर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
काशीपुर टीम के कप्तान विवेक मिश्रा थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
