काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (IGL) काशीपुर हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए समर्पित रहा है। इसी क्रम में IGL के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल व हेड मानव संसाधन-प्रशासन-लाइजिनिंग राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर स्थित “वसुधैव समिति” एनजीओ के माध्यम से 50 अभ्यर्थियों को फैशन डिज़ाइन, ब्यूटीशियन कोर्स एवं 50 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, जिसका पूर्ण आर्थिक वहन IGL सीएसआर के तहत विगत वर्षों की भांति वहन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में IGL से सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी, सहायक महाप्रबंधक (फाइनेंस) सीए अनुराग बिष्ट, सचिन गुप्ता व “वसुधैव समिति” एनजीओ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत समस्त प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गये। साथ ही आगामी 3 माह के लिए फैशन डिज़ाइन, ब्यूटीशियन कोर्स, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट व कंप्यूटर कोर्स इत्यादि नए कोर्सों की सत्र घोषणा की गई। इस कार्यक्रम के लिए IGL प्रबंधन सहित सभी विभागाध्यक्षों ने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर वसुधैव सोसाइटी एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह, सचिव मीरा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राजीव चौहान, परियोजना प्रमुख संदीप यादव इत्यादि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी IGL के प्रबंधक लाइजिनिंग आरसी उपाध्याय द्वारा उपलब्ध कराई गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
