March 6, 2026
Screenshot_2025-12-28-11-34-34-29

काशीपुर। महापौर दीपक बाली की तूफानी कार्यवाही से वार्ड नंबर 3 की जनता में उत्साह नजर आ रहा है। वार्ड नंबर 3 के वाशिंदों द्वारा बीती 26 दिसंबर को एक शिकायती पत्र समय पर सड़क नहीं बनाए जाने के संदर्भ में महापौर को दिया गया था, जिस पर महापौर दीपक बाली ने तुरंत संज्ञान लेकर अगले दिन से कार्य प्रारंभ करा दिया। दीपक बाली की इस कार्यशैली के चलते वार्ड में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि काम शुरू होने के बाद दीपक बाली ने वार्ड के कुछ लोगों से फोन करके व्यक्तिगत वार्ता कर कार्य शुरू होने की समीक्षा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *