March 6, 2026
Screenshot_2025-12-28-19-36-08-86

काशीपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जसपुर से काशीपुर तक भव्य रोड शो‌ निकालकर भाजपा और भाजयुमो की ताकत का अहसास विपक्षी दलों को कराने में आज कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित का शानदार स्वागत कर यह भी बता दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजयुमो की भी बड़ी भूमिका रहेगी। जसपुर के धर्मपुर यूपी बॉर्डर पर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यहां से ढोल नगाड़े के साथ रोड शो शुरू हुआ जो जसपुर के मुख्य बाजार, सुभाष चौक, कुंडा से मिस्सरवाला और बैलजुड़ी तिराहा होते काशीपुर पहुंचा। काशीपुर में मोहल्ला किला से रोड शो आगे बढ़ा और मुख्य बाजार, नगर निगम रोड व महाराणा प्रताप चौक से होते हुए बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी, सतविंदर सिंह यादव, मुकेश पाहवा, लवीश यादव, अवनीश यादव, गगन, दीपू आदि मुख्यतः मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *