काशीपुर। वार्ड-28 की पार्षद सीमा टंडन के पुत्र अजय टंडन ने वार्ड अंतर्गत मौहल्ला लाहौरियान में सीवर लाइन अवरुद्ध होने के कारण फैल रही गंदगी और बदबू के संबंध में जल निगम के जेई को पार्षद द्वारा लिखित पत्र सौंपकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। जल निगम के जेई को लिखे पत्र में पार्षद सीमा टंडन ने बताया कि वार्ड-28 अंतर्गत मौहल्ला लाहौरियान में जगह-जगह सीवर अवरुद्ध होने के कारण उससे गंदगी बाहर निकलकर नालियों व सड़कों पर बह रही है। पूरे वार्ड की हालत बदतर है। वार्डवासी गंदगी व बदबू से बहुत परेशान हैं। उक्त सीवर लाइन पूरे वार्ड में खासतौर पर मां मनसा देवी मंदिर के बराबर में, डॉ. सतांशु माथुर के घर के बराबर में, मौहल्ला खालसा, मौहल्ला रहमखानी में विद्यार्थी भैया व बांके बिहारी मन्दिर के बराबर में अवरुद्ध है और उसकी गदंगी सड़कों व नालियों में बह रही है। पार्षद टंडन ने कहा कि पूर्व में भी कई बार इस समस्या के बारे में लिखित व मौखिक रूप से जल निगम को अवगत कराया गया है। किंतु इस समस्या के निवारण हेतु निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम के महापौर दीपक बाली नगर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। ऐसे में जल निगम द्वारा इस समस्या के निवारण के लिए कोई कदम न उठाना महापौर दीपक बाली के स्वच्छता अभियान में रुकावट डाल रहा है। उन्होंने अतिशीघ्र वार्ड-28 की समस्त सीवर लाइनों को खोलते हुए समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
