March 6, 2026
IMG-20251229-WA0212

 काशीपुर। मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और रोजगार से खिलवाड़ करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा गुलड़िया में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आहूत धरना प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को एक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट में संशोधन करके भाजपा रोजगार गारंटी का अस्तित्व खत्म करना चाहती है। वहीं, महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण रोजगार की मांग आधारित प्रकृति को कमजोर कर काम की गारंटी को घटा दिया है, जिसका नुकसान ग्रामीण मजदूरों की जीविका पर पड़ेगा, कांग्रेस इसको सहन नहीं करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन मजदूरी के कार्य दिवस को काम किए जाने पर गुस्सा जाहिर कर भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में ग्राम सभा गुलड़िया में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी का अस्तित्व मिटा कर भाजपा मजदूरों का हक छीन रही है। महात्मा गांधी का अपमान देश की जनता नहीं सहेगी। आयोजित सभा का संचालन पूर्व प्रधान रियासत अली ने किया। इस दौरान अजिता शर्मा, राकेश भगत, रियासत हुसैन, मौहम्मद आसिम, गुड्डू, अली हुसैन, पार्षद शाह आलम, मौहम्मद इसरार, आबिद हुसैन, आसक अली, मौहम्मद हनीफ अंसारी, नूर मौहम्मद, यामीन, खालिद हुसैन, मौहम्मद याकूब आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *