जसपुर। भाजपा नेता से भूमि का एग्रीमेंट कराकर सात लाख रूपये ठग लिए गए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव एवं भाजपा नेता शीतल जोशी पुत्र राम भरोसे लाल ने बताया कि मोहल्ले का ही सुरेंद्र पुत्र रतनलाल, उसकी पत्नी व पुत्र ने ग्राम किशनपुर स्थित एक भूमि को बेचने का आठ लाख रुपये में सौदा किया। सौदा होने पर शीतल जोशी ने सुरेंद्र को सात लाख का चेक देकर एग्रीमेंट करा लिया। एग्रीमेंट के बाद जब रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो सुरेंद्र आनाकानी करने लगा। शीतल जोशी भूमि देखने गये तो पता चला कि वह भूमि सुरेंद्र की नहीं है। इससे उनके होश उड़ गए। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
