March 6, 2026
IMG-20260102-WA0355

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरिया में ‘राज्य योजना’ के अंतर्गत 63.33 लाख की लागत से बनने वाली 500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा आभार रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। ​यह सड़क न केवल हमारे गांव की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आने-जाने में होने वाली असुविधाओं को भी दूर करेगी। इस सौगात के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तबस्सुम, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि फैजान व इब्ने हसन, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, मनोज प्रजापति, मंडल महामंत्री बबलू सैनी, जावेद, सतविंदर यादव, दीपक कुमार, जिला मंत्री संजीव कुमार, साजिद चौधरी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *