बाजपुर। ग्राम विक्रमपुर स्थित अंबर गोल्ड इस्पात फैक्ट्री में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर निवासी 45 वर्षीय संजय पुत्र चंद्रपाल ग्राम विक्रमपुर स्थित अंबर गोल्ड इस्पात फैक्ट्री में बीते एक वर्ष से काम कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह संजय की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी संजय को उप जिला चिकित्सालय लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
