काशीपुर। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कुंडेश्वरी स्थित एक सीएससी को तहसीलदार ने सील कर दिया, जबकि दूसरे को नोटिस दिया गया है। शनिवार को तहसीलदार पंकज चंदोला ने टीम के साथ कुंडेश्वरी स्थित पंचायत घर में चल रहे एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर मे कोई बैनर, रेट लिस्ट व रजिस्टर नहीं पाया गया। इस पर टीम ने सेंटर को सील कर दिया। वहीं, पास में ही स्थित दूसरे सेंटर में सेंटर की फ्लेक्सी लगी पाई गई और रजिस्टर भी मिला, लेकिन सीएससी प्रमाण पत्र चस्पा नहीं किया गया था। इस पर सेंटर को नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार श्री चंदोला ने बताया कि पंचायत घर में चल रहे सीएससी सेंटर में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया है। जबकि दूसरे को नोटिस जारी किया गया है। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
