काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, आकांक्षा ठाकुर, प्रियंका अग्रवाल आदि तमाम भाजपाइयों द्वारा आज यहां महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया तो, वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने मामले में तत्काल पलटवार करते हुए भाजपा सरकार को चैलेंज किया कि दम है तो सीबीआई जांच कराए। अलका पाल ने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका, वाली कहावत आज भाजपा ने साबित कर दी। भाजपा, कांग्रेस से सबूत मांग रही है जबकि कांग्रेस, भाजपा को खुला चैलेंज दे रही है कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। अलका पाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में वास्तव में अगर भाजपा के नेता निर्दोष हैं, तो फिर सीबीआई जांच से बचने की कोशिश क्यों? कांग्रेस का पुतला दहन करने से भाजपा महिला विरोधी सोच को दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का सबसे ज्यादा शर्मसार करने वाला हत्याकांड है, जिसमें सत्ताधारी नेताओं की भागीदारी सामने आ रही है। केवल एसआईटी जांच से काम नहीं चलेगा, क्यों नहीं कराती भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में सीबीआई जांच। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुंह में राम और बगल में छुरी, भाजपा सरकार की पुरानी आदत है। सारी जांच एजेंसियां भाजपा और उसके सरकारों की हैं, न्याय दिलाने का काम सरकार नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा। अलका पाल ने कहा कि अगर सरकार न्याय नहीं दिला सकती तो कुर्सी छोड़ दे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
