काशीपुर। सुल्तानपुर पट्टी में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की पहचान कर ली गई है। सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला शिव नगर निवासी 25 वर्षीय चरन दिवाकर पुत्र सुंदर दिवाकर के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से चरन की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
