March 6, 2026
IMG-20251201-WA0051

काशीपुर। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सरदार बलकार सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी संभालते हुए सरदार बलकार सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे किसानों तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। प्रयास रहेगा कि किसानों को सरकार की नीतियों का शत प्रतिशत लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए सरदार बलकार सिंह ने कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सरदार बलकार सिंह प्रगतिशील किसान हैं और भाजपा किसान मोर्चा में काशीपुर जिलाध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर नगर निगम महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल समेत भाजपा से जुड़े ग्राम प्रधानों, पार्षदों इत्यादि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *